Home Remedies For Chest Cold For Babies : मौसम बदला, सर्दी-खांसी से परेशान कर रहे है बच्चे? इन 2 मसालों से पाएं जल्दी राहत!

By shweta soni

Published on:

हेलो दोस्तों आप सभी का स्वागत है आज हम Home Remedies For Chest Cold For Babies के बारे में जानेगे की कैसे घरेलू नुस्खे से सर्दी ठीक हो जाती है | दोस्तों ठंड के मौसम में पता ही नहीं चलता की कब मौसम बदल जाए | अब मौसम बदल रहा है सर्दी ख़ासी कभी भी दस्तक देनी शुरू कर दी है | बच्चों में बुखार होने की समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती है। खासकर छोटे बच्चों को बुखार आने पर तो माता-पिता बहुत अधिक घबरा जाते हैं।

आनन-फानन में कभी नजदीक के दवा दुकान से दवा खरीदकर खिला देते हैं, या हॉस्पिटल की ओर भागते हैं। कई बार साधारण बुखार होने पर भी माता-पिता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि अधिकतर बच्चों को बुखार वायरल संक्रमण के कारण होता है?

इसे वायरल फीवर कहते हैं, शिशु को जुकाम होने पर दवा देना ज्यादा सुरक्षित नहीं माना जाता है लेकिन इस स्थिति में घरेलू नुस्‍खे आपकी मदद कर सकते हैं। इस मौसम में छोटे बच्‍चों और शिशुओं को सर्दी-जुकाम होने का खतरा है।

Home Remedies For Chest Cold For Babies

Home Remedies For Chest Cold For Babies

दोस्तों नवजात शिशु की इम्‍यूनिटी बहुत ही कमजोर होती है | इसलिए बच्चो को आसानी से खांसी-जुकाम पकड़ लेता है। वैसे भी अब सर्दी का मौसम है | इस मौसम में बच्चो को जल्दी-जल्दी जुकाम पकड़ लेता है लेकिन ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, बहुत से लोग जल्दी घबराने लग जाते है | आप कुछ आसानी से घरेलू नुस्‍खों की मदद से आप बच्‍चों के जुकाम को ठीक कर सकते हैं।

दोस्तों आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज है, आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज किया जा सकता है। सर्दी, खांसी और गले की खराश की समस्या के लिए घर पर आप आसानी से कुछ आयुर्वेदक उपायों को अपनाकर राहत पा सकते हैं।

नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ हैल्‍थ के अनुसार बच्‍चों को साल में 6 से 10 बार जुकाम पकड़ता है। कई बच्‍चों को वायरस की वजह से जुकाम होता है इसलिए एंटीबायोटिक से इसका इलाज किया जा सकता है।  डॉक्‍टर के पर्चे के बिना मिलने वाली ओवर द काउंटर दवाएं 4 साल से कम उम्र के बच्‍चों के लिए सुरक्षित नहीं है। इसलिए बेहतर होगा कि आप घरेलू नुस्‍खों से ही बच्‍चों में जुकाम का इलाज करें।

बच्चों को बुखार आने के लक्षण

NO.कारण
1बच्चे के शरीर में दर्द रहता है।
2खांसी और जुकाम होना।
3बार-बार छीकें आना, और लगातार नाक से पानी बहना।
4अधिक ठण्ड लगना।
5सिर दर्द होना।
6जी मिचलाना और उल्टी होना।
7बच्चे का सुस्त एवं कमजोर पड़ जाना
8बच्चों में चिड़चिड़ापन आ जाता है।
9लगातार रोते रहना।
10आंखों में जलन होना।
11मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द।
12शरीर का तापमान 100-103 डिग्री तक रहना।
13खांसते-खांसते उल्टी होना।
Home Remedies For Chest Cold For Babies

बच्चों को बुखार आने के कारण

Home Remedies For Chest Cold For Babies
1शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम पड़ जाने के कारण।
2संक्रमित जल और भोजन के कारण।
3यह संक्रमित एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को बहुत तेजी से फैलता है। इस कारण स्कूल में एक साथ कई बच्चे पीड़ित हो जाते हैं।
4कई बार बच्चों को दांत निकलने के समय भी बुखार होता है।
5मौसम में बदलाव आने की वजह से।
6अधिक ठण्डी चीजें खाना या बासी भोजन करना।
7ठण्डी और गरम चीजों का एक साथ सेवन करना।
Home Remedies For Chest Cold For Babies

1. अदरक बच्चों में जुकाम का इलाज है

दोस्तों बच्चो में खांसी, जुकाम आवर कफ जमने में इलाज में अदरक बहुत असरकारी है | अदरक बच्चो के शरीर को गर्म कर के बलगम को पिघला देती है जिस से बच्चे की जुकाम ठीक हो जाती है | दोस्तों अगर आप के बच्चे 2 साल से अधिक उम्र के है तो उसे अदरक की चाय पिलाएं। आधा इंच की अदरक लें और एक कप पानी में इसे 5 मिनट तक उबालें। इसके बाद पानी को छान लें और उसमें आधा चम्‍मच नींबू का रस और एक चम्‍मच शहद मिलाएं। गुनगुना बच्‍चे को पिलाएं।

​2. सरसों का तेल शिशु को जुकाम की दवा है

दोस्तों अगर एक साल के बच्चे के लिए सरसों का तेल जुकाम के इलाज के लिए बहुत असरकारी नुस्‍खा है। एक चम्‍मच सरसों का तेल लें और उसमें 1 लहसुन की कली और लौंग डालकर एक चुटकी अजवाइन का पाउडर मिलाएं। इन सब चीजों को एक मिनट तक गर्म करें। लहसुन जलना नहीं चाहिए। अब इसे छन्‍नी से छान लें। इस मिश्रण के गुनगुना होने पर बच्‍चे की छाती और पीठ की मालिश करें।

3. गुनगुना पानी शिशु को जुकाम का इलाज है

दोस्तों अगर 6 महीने के शिशु को उबला हुआ पानी पिलाएं। पानी बच्‍चे के हिसाब से हल्‍का गुनगुना होना चाहिए। इससे शिशु का शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर से विषाक्‍त पदार्थ निकल जाते हैं। ये जुकाम से जल्‍दी राहत दिलाने का असरदार तरीका है।

निष्कर्ष

दोस्तों अगर आपको यह लेख अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें | इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हमारे hindinewsguide के साथ |

आप भी पढ़ें :- Home Remedies Cure For Every Pain: दवा की जगह, घरेलू नुस्खों से हो सकता है हर दर्द का इलाज

Ayurvedic BeautyTips: आयुर्वेदिक ब्यूटी टिप्स की मदद से पाएं खूबसूरत त्वचा |

Leave a Comment