Low BP Home Remedies in Hindi : अपनाएं ये घरेलू उपाय: ब्लड प्रेशर को फटाफट कंट्रोल करने का रास्ता

By shweta soni

Published on:

Low BP Home Remedies in Hindi : आधुनिक युग में, गलत आहार और असंतुलित जीवनशैली के कारण लोगों में उच्च ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ रही है। आजकल, यह समस्या केवल बुजुर्गों के बीच ही नहीं, बल्कि युवा वर्ग के लोगों में भी देखी जा रही है। अक्सर लोगों को लगता है कि उच्च रक्तचाप सेहत के लिए खतरनाक है, लेकिन यह बिल्कुल सत्य नहीं है। कम रक्तचाप भी शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।

सामान्यत: शरीर का रक्तचाप 120/80 मिमी एचजी (mmHg) होना चाहिए, लेकिन जब यह 90/60 mmHg से कम होता है, तो इसे कम रक्तचाप कहा जाता है। इससे मस्तिष्क, फेफड़े और किडनी में खून की सप्लाई में कमी होती है, जिससे ये अंग ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। इसे सही समय पर नहीं नियंत्रित किया जाए तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

निम्न रक्तचाप के कारण शरीर में कई लक्षण और संकेत हो सकते हैं, जैसे कि चक्कर आना, आंखों के सामने अंधकार छा जाना और बेहोशी की स्थिति। इस समस्या से बचने के लिए घरेलू उपायों को आजमाना उपयुक्त हो सकता है। इस लेख में, हम आपको Low BP Home Remedies in Hindi इसे नियंत्रित करने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण है?

Low BP Home Remedies in Hindi
1सिर दर्द
2देखने में धुंधलाहट
3कमजोरी
4बेवजह थकान 
5बेहोशी का अनुभव होना
6बीमार होने की अनुभूति
7कन्फूशन और फ़्रस्ट्रेशन होना
8किसी कार्य में ध्यान न लगना
9उलटी आने की अनुभूति होना
Low BP Home Remedies in Hindi

ब्लड प्रेशर होने के क्या कारण है?

1पर्याप्त मात्रा में पोषण न मिलना
2चिंता से भरा जीवन
3हृदय से सम्बन्धित समस्या
4पानी की शरीर में कमी
5गर्भाशय के समय
6चोट लगते समय काफी रक्त बह जाना
7बढ़ती हुई उम्र
8किसी अन्य रोग की दवा चल रही हो
9लीवर से सम्बन्धित रोग
10शरीर का ताप गिर जाना या कम होना
11रक्त में इन्फेक्शन
Low BP Home Remedies in Hindi

Low BP Home Remedies in Hindi : अपनाएं ये घरेलू उपाय

Low BP Home Remedies in Hindi

बीपी की समस्या में नमक का सेवन लाभकारी हो सकता है। अगर आपका बीपी लो है, तो आप एक गिलास पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर पी सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर में सुधार हो सकता है। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

अगर अचानक आपका ब्लड प्रेशर लो हो जाए, तो आप एक कप कॉफी बना सकते हैं। इसमें मौजूद कैफीन ब्लड प्रेशर को सामान्य करने में मदद कर सकता है। अगर कॉफी उपलब्ध ना हो, तो चाय पीना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

जब ब्लड प्रेशर कम होता है, तो आप मीठी चीजों जैसे टॉफी या चॉकलेट का आनंद ले सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

Low BP Home Remedies in Hindi : तुलसी के पत्तों में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें यूजेनॉल नामक एंटीऑक्सिडेंट भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर उच्च हो गया है, तो आप 4 से 5 तुलसी के पत्ते चबा सकते हैं। इससे आपको तत्पर लाभ हो सकता है।

गरम दूध पीना इस स्थिति को बेहतर बना सकता है। आपको करना ये है कि दूध को हल्का गरम करें और फिर इसे आराम से बैठकर पिएं। यह आपकी बीपी को बैलेंस करने में मदद करता है। इसके अलावा, दूध में कैल्शियम और ओमेगा फैट्स भी होते हैं जो कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए कई प्रकार से मददगार हैं। तो, इन सभी उपायों को आप अपना सकते हैं ताकि आपकी बीपी समस्या में सुधार हो सके।

जब भी बीपी लो आप मुट्ठी को बांधते और खोलते रहें। आप मुट्ठी को बांधें और खोलते रहें। यह छोटी सी व्यायाम से रक्त प्रवाह में सुधार हो सकता है और आपका बीपी सामान्य हो सकता है। इसके अलावा, अपने पैरों को हिलाते रहें, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रह सकता है।

इसे भी पढ़े :- Bade tariya Kumhari in Hindi : प्राकृतिक सौंदर्य का खुबसुरत पिकनिक स्थल

Teejan Bai Biography in Hindi : एक अनपढ़ महिला कैसे हुयी विदेशो में फेमस । बॉलीवुड को भी बनाना पड़ा इनपर बायोपिक फ़िल्म

Leave a Comment